घर बैठे अपने PAN को Aadhaar Number से लिंक कैस करें
क्या आपने अपना PAN कार्ड Aadhaar से लिंक करा लिया ? अगर नहीं तो जल्द करा ले कहीं आपका पैन कार्ड अवैध ना हो जाए। Income Tax Act 139AA और वित्तीय कानून 2017 के अनुसार income tax return भरने के लिए आधार या आधार का पंजीकरण क्रमांक अनिवार्य है। अगर आपका PAN आपके Aadhaar से लिंक नहीं है तो आप ITR नहीं भर पायेंगे। सुप्रीमकोर्ट के फ़ैसले के अनुसार अगर आप PAN कार्ड धारक है और आपके पास आधार कार्ड भी है तो आपको इन दोनों को आपस में जोड़ना यानी कि लिंक करना होगा। 7.36 करोड़ PAN कार्ड अभी तक Aadhaar से लिंक किए जा चुके हैं।
PAN और Aadhaar क्या है
PAN (Permanent Account Number) एक 10 अक्षरों का क्रमांक होता है और Aadhaar एक 12 अंकों का क्रमांक है। PAN इनकम टेक्स रिटर्न भरने के लिए जरूरी होता है। पैन कार्ड को Date of Birth और ID proof दोनों की मान्यता प्राप्त हैं। वहीं आधार को ID proof और address proof की तरह प्रयोग किया जाता है।
PAN card भारतीयों के अलावा उन गैर भारतीयों को भी दिया जाता हैं, जिनके पास भारत का वीजा हो और किसी भी कारण से भारत सरकार को टैक्स देते हैं। इसलिए PAN भारत के नागरिकता की पहचान नहीं है। जबकि Aadhaar card सिर्फ एक भारतीय नागरिक ही प्राप्त कर सकता है। PAN और Aadhaar नंबर दोनों ही unique और life time मान्य होते हैं।
PAN को Aadhaar से लिंक करने के क्या फ़ायदे हैं
कोई भी व्यक्ति अपने नाम पे एक से ज्यादा PAN या Aadhaar नहीं रख सकता है। एक से ज्यादा पैन कार्ड रखने पे ₹10,000 का जुर्माना भरना पड़ सकता है। आधार विश्व का सबसे बड़ा biometric id system है। आंकड़ों के अनुसार 6.44 करोड़ लोग आयकर के e-filing website पे registered हैं, जबकि करीब 30 करोड़ लोगो के पास PAN कार्ड हैं। अब तक करीब 115 करोड़ से भी अधिक भारतीयों को आधार कार्ड मुहैया करा दिया गया हैं।
भारत सरकार पहले ही रसोई गैस सिलेंडर, राशन कार्ड और मनरेगा जैसी योजनाओं में आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवा चुकी हैं। बैंक खाते और राशन कार्ड के आधार से लिंक होने से लाखों जाली और अवैध राशन कार्ड तथा बैंक खातों का पता चला। अवैध राशन कार्ड से भारत सरकार को जो करोड़ों रुपयों का नुक़सान होता था वो अब कम हो गया। इसके बाद सरकार ने आधार को पैन कार्ड से जोड़ने का आदेश दिया ताकि जाली PAN card को अवैध किया जाय और money laundering पे रोक लग सके।
income tax return भरने के बाद आपको अपना ITR print करके income tax ऑफिस verification के लिए नहीं भेजना होगा। आप income tax return का e-verification आधार नंबर से लिंक किये गए मोबाइल पर OTP के द्वारा कर सकते हैं।
इन्हें PAN को Aadhaar से लिंक करने में छूट दी है
- असम, मेघालय या जम्मू-कश्मीर के नागरिक
- 80 वर्ष की आयु से ज्यादा के वरिष्ठ नागरिक
- NRI या गैर भारतीय नागरिक
अपने PAN को Aadhaar से online link कैसे करे
आप इनकम टैक्स की वेबसाइट पे जाकर अपने PAN और Aadhaar को आसानी से आपस में लिंक कर सकते है। इसके लिय आपको कहीं login या registration करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपके आधार और पैन कार्ड में जन्म की तारीख़ और लिंग मेल खाने चाहिए़।
अपने मोबाइल या कंप्यूटर से इस लिंक पे click करे Link Aadhaar Number with PAN। क्लिक करने के बाद PAN को Aadhaar से लिंक करने का एक फार्म खुलेगा।
- फार्म में PAN नंबर, Aadhaar नंबर और अपना नाम भरें।
- अगर आपके आधार कार्ड पे सिर्फ जन्म का वर्ष है तो इस बॉक्स को select कर दे।
- Verification के लिए image में दिखाया गया captcha code भरे निचे के बॉक्स में भर दे।
- अगर PAN और Aadhaar में दिए गए नाम में मामूली अंतर है, यानी कि नाम आपस में मेल नहीं खाते तो आपको OTP से verification करना होगा। इसके लिए Request OTP विकल्प को चुने।
- OTP code को मोबाइल पे पाने के लिए आधार से लिंक किया हुआ अपना mobile number दे।
- फॉर्म जमा करने के लिए Link Aadhaar पर क्लिक करे।
- अगर आपने OTP option चुना है तो आपके मोबाइल पे SMS के द्वारा एक कोड भेजा जायेगा। OTP code भर के submit करें।
- एक छोटा सा popup खुलेगा जिसपे आधार सफलता पूर्वक लिंक होने का संदेश होगा।
Aadhaar-PAN linking is completed successfully
आप अपने income tax account में login करके Profile Settings > Link Aadhaar से भी आधार लिंक कर सकते हैं।
आप Mobile SMS भेज कर भी अपने PAN को Aadhaar से लिंक कर सकते है
अगर आपके पास Smart phone या Computer नहीं है, या फिर Internet की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो आप SMS के द्वारा भी आधार को पैन से लिंक कर सकते हैं। Mobile के मैसेज बॉक्स में जाकर UIDPAN<space><12 digit Aadhaar><space><10 digit PAN> टाइप करे।
UIDPAN 123456789012 ABCDE1234A
इस मैसेज को 567678 या 56161 पे भेज दे। आधार लिंक होने के बाद आपको मोबाइल पे एक notification SMS भेज दिया जायेगा।
अगर आपके आधार और पैन कार्ड में जन्म की तारीख या आपका नाम पूरी तरह से अलग है तो आपको उनमें पहले सुधार करवाना होगा।
Update Aadhaar Details
अपने Aadhaar कार्ड में सुधार करवाने के लिए UIDAI के website ssup.uidai.gov.in पे online आवेदन दे सकतें हैं।
Update PAN Details
अपने PAN कार्ड में सुधार करवाने के लिए NSDL के website onlineservices.nsdl.comपे online आवेदन दे सकतें हैं।
इस साल इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय आप अपना Aadhaar number ITR फॉर्म में देना ना भूले।
1 comment :